{"_id":"0c4953c981f8fab5925680c3cc53138b","slug":"finance-company-employee-robbed-of-rs-60-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 60 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 60 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 60 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा के उचेर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को धक्का देकर बाइक से गिराने के बाद तमंचा तानकर 60 हजार रुपये लूट लिए। कर्मचारी कोठा गांव में समूह की महिलाओं से रुपये लेकर वह आफिस लौट रहा था। मुकदमा दर्ज कर गगहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कौड़ीराम, गगहा प्रतिनिधि के अनुसार नगवां जैतपुर, सहजनवां के रहने वाले अरविंद यादव एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कौड़ीराम शाखा में कर्मचारी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह पांडेयपार, गजपुर, गंभीरपुर और कोठा गांव में समूह की महिलाओं को रुपये देने के साथ ही पुराने कर्ज की वसूली कर बाइक से आफिस लौट रहे थे। दोपहर दो बजे उंचेर गांव के पास पीछे से दो बाइक पर चार बदमाशों ने धक्का देकर अरविंद को गिरा दिया। बाइक से उतरे एक बदमाश ने तमंचा सटा बैग छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश गजपुर की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना देने पर पहुंची पुलिस को अरविंद ने बताया कि बैग में 60 हजार रुपये थे। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने गमछे से मुंह बांध रखा था। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।