फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Filth at Mahesara Chat Ghat

गंदगी से घिरा महेसरा छठ घाट

Thu, 03 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 03 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Filth at Mahesara Chat Ghat
छठ पूजा के लिए घाटों के किनारे बेदियां बनाते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
एक ओर जहां शहर में छठ पूजा के मद्देनजर घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों पर है वहीं महेसरा स्थित छठ घाट के पास अब भी कूड़े का अंबार लगा है। यहां से उठती दुर्गंध घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घाटों पर साफ-सफाई के नगर निगम के दावों का असर अभी यहां नहीं दिख रहा। अगर यही हाल रहा तो श्रद्धालुओं को अर्घ्य के लिए नाक पर रुमाल रखकर जाना होगा।
विज्ञापन


इस बार छठ रविवार को है। इस दिन माताएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु एवं परिवार के मंगल की कामना करेंगी। व्रत का पारण सोमवार सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। पर्व पर नदी घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है, लेकिन नदी घाटों के आसपास गंदगी श्रद्धालुओं का मन खिन्न कर रही है। सबसे बुरा हाल महेसरा स्थित घाट का है। इससे सटे ही नगर निगम कूड़ा गिरा रहा है। यहां जमा कूड़े के अंबार से हमेशा दुर्गंध उठती रहती है। इससे घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम शुक्रवार तक गंदगी साफ करने की बात कह रहा है, लेकिन हालात देखकर ऐसा होना मुश्किल ही नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि त्योहार पर यह गंदगी लोगों को संक्रमण का शिकार बना सकती है। ऐसे में यहां नगर निगम को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

 

छठ की तैयारी में रंग-बिरंगे हुए घाट

नदी घाटों पर पहुंचते ही व्रत की तैयारी महसूस होने लग रही है। महेसरा, राजघाट, हनुमानगढ़ी, तकिया घाट, रामगढ़ताल के पास छठ पूजा स्थल पर बुधवार पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने पूजा स्थान पर बेदी बनवाकर जगह सुनिश्चित कर ली है। भीड़ में अपनी जगह आसानी से पता चल जाए, इसलिए कई लोगों ने बेदियों के रंगरौगन के दौरान उनपर अपना नाम भी लिखा है। दूसरी ओर विभिन्न पोखरों पर भी छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ स्थानों पर अस्थाई पोखरे की खुदाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के लिहाज से की तैयारी

श्रीश्री माता बामंत एवं दुर्गा मंदिर सेवा समिति महेसरापुल, मोहरीपुर की बुधवार को हुई बैठक में महेसरा स्थित छठ घाट पर पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में भारी भीड़ के सापेक्ष तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। व्यवस्थापक रामज्ञान प्रसाद ने बताया कि मंदिर के बाहरी परिसर में राजमार्ग से सटे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बैठक में बेचन प्रसाद निषाद, पल्टू प्रसाद, लोइई प्रसाद, बाबूराम, रामसिंह, फयानाथ, रामकरन, परदेशी लाल कश्यप, जयराम, जंगली प्रसाद, रिखई प्रसाद आदि मौजूद रहे।

बनाएंगे पर्यावरण मित्र

सूर्यकुंड धाम विकास समिति ने बुधवार को छठ पूजा की तैयारियों के संबंध में बैठक की। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने की। समिति के सचिव एवं छठ महोत्सव के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि 2012 से समिति छठ पूजा को पर्यावरण महोत्सव के रूप में मना रही है। इसमें समिति पर्यावरण मित्र बनाती है। इस बार भी ऐसा किया जा रहा है। बैठक में अरविंद चौरसिया, पार्षद रामपाल यादव, प्रहलाद खरे, अनुपम रायजादा, सुधीर कुमार मोदनवाल, विष्णु मोहन श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed