फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‌fertilizer factory will be establisde in Gorrakhpur, says Aaditynath

गोरखपुर में स्थापित होगा नया खाद कारखाना : आदित्यनाथ

Mon, 11 Apr 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
fertilizer factory will be establisde in Gorrakhpur, says Aaditynath
महंत आदित्यनाथ
गोरखपुर। सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि शीघ्र ही गोरखपुर में खाद कारखाना स्थापित होगा। भारत सरकार की नवरत्न कंपनियां आगे आकर पुनरुद्धार पैकेज के माध्यम से इसको अंतिम रूप देंगी।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ ने कहा कि अभी हाल ही में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, तथा केंद्रीय विद्युत कोयला एवं नवीन नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि गोरखपुर में नया खाद कारखाना स्थापित होगा। केंद्र सरकार ने पहले ही गोरखपुर, बरैनी तथा सिंदरी में उर्वरक संयत्रों को नए सिरे से स्थापित करने की योजना स्वीकृत की थी। इसके लिए दो बार निविदा जारी की गई।
विज्ञापन


उसी परिप्रेक्ष्य में केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को तीनों स्थानों पर फर्टिलाइजर कारखाना स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए ओएनजीसी, कोल इंडिया तथा एनटीपीसी को पहल करके भारतीय उर्वरक निगम लिमिटेड के साथ नए खाद कारखाना स्थापित करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहले ही जगदीशपुर से हल्दिया के बीच गैस पाइप लाइन बिछाने का सर्वे कर लिया गया है। इसकी पाइप लाइन जगदीशपुर से होकर गोरखपुर होते हल्दिया तक बिछेगी। दिल्ली मेें आयोजित बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसमें गोरखपुर, बरौनी, सिंदरी में खाद कारखाना चलाने के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed