{"_id":"5de807eb8ebc3e55037df1d4","slug":"feltilizer-prices-gorakhpur-city-news-gkp3319579135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्को ने कम किया उर्वरक का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्को ने कम किया उर्वरक का दाम
विज्ञापन
इफ्को ने कम किया उर्वरक का दाम
गोरखपुर। सहकारी समितियों के माध्यम से अधिकाधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता युक्त इफ्को फास्फेटिक उर्वरकों को कृषकों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 दिसम्बर से उर्वरकों के विक्री दरों में विशेष छूट का प्राविधान किया गया है। इसके लिए नई दरों का निर्धारण किया गया है। जो डीएपी खाद पहले 1200 रुपये में मिलती थी, उसका दाम अब 1150 रुपया कर दिया गया है।
यह जानकारी राज्य विपणन अधिकारी इफ्को ने दी है। उन्होंने कहा कि समितियों द्वारा खुद परिवहन करने पर 300 रुपये प्रति मीट्रिक टन छूट पूर्व की भांति दिया जाएगी। यदि समितियों पर पुरानी खाद पड़ी है तो उसका भी वितरण नई दर पर किया जाएगा। समिति को हानि से बचाने के लिए उसके द्वारा पाश मशीन से की गई बिक्री की मात्रा की प्रतिपूर्ति की जाएगी।