{"_id":"5c9137bcbdec22146c223a3e","slug":"fake-twitter-on-name-of-cm-yogi-adityanath-case-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जी टि्वटर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जी टि्वटर, केस दर्ज
Wed, 20 Mar 2019 12:11 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। दो साल से इस फर्जी अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट शेयर किए गए हैं। हाई कोर्ट के एक अधिवक्ता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी वह आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक जालसाज ने मार्च 2017 में ट्विटर पर अजय सिंह विष्ट के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया जिसकी डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगा दी। हैंडलर ने दो साल में इस अकाउंट से कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए।
तीन दिन पहले हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंबुज श्रीवास्तव की नजर इस अकाउंट पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए डीजीपी के साथ ही अन्य अधिकारियों को दी। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी और आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया कि फर्जी अकाउंट को बंद करा दिया गया है। साइबर सेल की मदद से एकाउंट बनाने और हैंडल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।