{"_id":"278d8e84e6967d9b306e45971561dad8","slug":"facebook-mother-attend-marriage-ceremony-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परछावन कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं का निर्वहन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परछावन कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं का निर्वहन किया
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर संपर्क के बाद पिपराइच के युवक को बेटे का दर्जा देने वाली लॉस एंजिल्स की महिला ने बेटे की बारात विदाई के परछावन कार्यक्रम में शुक्रवार को भारतीय वेशभूषा में रही और पूरी संजीदगी से उसका निर्वहन किया। बारात की विदाई कार्यक्रम होने के बाद वह उसमें शामिल हुई और शादी समारोह में पहुंची।
पिपराइच के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले 24 वर्षीय कृष्णा तिवारी की चार साल पहले फेसबुक से अमेरिका के लॉस एंजिल्स की रहने वाली डिबरा एन मिलर से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में ऐसा लगाव हुआ कि एक रिश्ते में बंध गए। डिबरा एन मिलर ने कृष्णा को पुत्र का रिश्ता दिया। इसी बीच डिबरा एन मिलर को कृष्णा के विवाह की बात फेसबुक पर पता चली तो वह खुद को न रोक सकीं। 25 जनवरी को गोरखपुर पहुंचकर और गोकुल अतिथि भवन में कृष्णा के तिलक समारोह में शामिल हुईं और शादी समारोह का इंतजार कर रही थीं।
जमकर थिरकीं डिबरा एन मिलर
लॉस एंजिल्स से आई कृष्णा की मुंहबोली मां डिबरा एन मिलर ने शुक्रवार को बारात की विदाई में परछावन कार्यक्रम के दौरान जमकर थिरकीं। इस दौरान उन्होंने कृष्णा का परछावन भी किया।
विज्ञापन
जीवन का सबसे बेहतरीन क्षण है : डिबरा
बारात विदाई कार्यक्रम के दौरान डिबरा एन मिलर बेहद भावुक हो गई, उन्होंने कहा कि यह जीवन का सबसे बेहतरीन क्षण है। आज जो खुशी मिली है उसको शब्दों में बयां नही किया जा सकता।
डिबरा से मिले लोग, उपहार दिया
कृष्णा तिवारी की शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों ने डिबरा एन मिलर से मुलाकात की और उन्हें उपहार दिया। इस दौरान डिबरा ने भी लोगों को उपहार दिया।