फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Experts will teach the techiniques of namaz to the people of 10 districts

नमाज की बारीकियां सिखाएंगे एक्सपर्ट

Wed, 05 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Experts will teach the techiniques of namaz to the people of 10 districts
namaz - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
शहर के रसूलपुर की जामा मस्जिद में सात दिवसीय ‘फैजान ए नमाज कोर्स’ में लोग नमाज की बारीकियां सीखेंगे। तहरीक दावत ए इस्लामी हिंद की ओर से 7 से 14 अप्रैल तक चलने वाले कोर्स में फैजाबाद, टांडा, आजमगढ़, मुबारकपुर, जलालपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती और महराजगंज के लोग हिस्सा लेंगे। इस तरह का कार्यक्रम शहर में पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दावत ए इस्लामी के मोहम्मद फ रहान अत्तारी ने बताया कि अब तक 50 लोग संपर्क कर चुके हैं। यह कोर्स 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए है। कोर्स करने वालों को मस्जिद में ही खाने-पीने और रहने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कोर्स में नमाज के फ र्ज, वाजिब, सुन्नत, नफ ील के बारे में बताया जाएगा। विशेषज्ञ नमाज अदा भी करेंगे। साथ ही प्रैक्टिकल कर लोगों को बताएंगे कि सही ढंग से नमाज कैसे अदा करें।
विज्ञापन


दावत ए इस्लामी के आजम अत्तारी ने बताया कि मजहबे इस्लाम में नमाज अहम इबादत है। यह बुराइयों से बचाते हुए रूह को सुकून तो देती ही है, शरीर को भी स्वस्थ रखती है। नमाज के बारे में पूरी जानकारी न होने से हम इस इबादत का फैज पाने से महरूम रह जाते हैं। नमाज के कई चरण होते हैं जिन्हें जब तक पूरा न किया जाए तब तक इबादत मुकम्मल नहीं होती। नमाज को सही तरीके से अदा करने और उसका मुकम्मल फैज पाने के लिए तहरीक दावत ए इस्लामी हिंद शहर में पहली बार सात दिवसीय ‘फैजान ए नमाज कोर्स’ शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
आजम अत्तारी ने बताया कि नमाज की बारीकियों को जानने के ख्वाहिशमंद मुसलमान कोर्स में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह मस्जिद समेत संस्था के सदस्यों के मोबाइल नंबर 9305651326, 9838761119 और 7380715953 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed