फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   examinees face trouble in tgt exam

प्रश्नों की खामियों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Fri, 17 Jun 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
examinees face trouble in tgt exam
एमपी इंटर कॉलेज से टीजीटी परीक्षा देकर बाहर आते लोग। - फोटो : shivharsh
टीजीटी परीक्षा का दूसरा दिन यानी शुक्रवार भी अभ्यर्थियों के लिए उलझन भरा रहा। इस उलझन की वजह प्रश्नों की गड़बड़ियां थीं। हिंदी के तीन प्रश्नों के विकल्प में दो-दो उत्तर और एक गलत प्रश्न ने अभ्यर्थियों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन


वित्तपोषित इंटर कॉलेजों और स्कूलों के लिए हो रही सहायक अध्यापक की परीक्षा के क्रम में शुक्रवार को चार विषयों की परीक्षा आयोजित थी। इसमें पहली पाली में हिन्दी के प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्न संख्या 21, 31और 40 में दिया गए विकल्प में दो-दो उत्तर थे, जबकि 46 नंबर का प्रश्न ही गलत पूछा गया था। एक प्रश्नपत्र में चार गलतियां देख अभ्यर्थी परेशान हो गए और कक्ष निरीक्षकों के सामने सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के सवाल में वर्तनी और शब्द दोष की भी शिकायत शामिल थी। इस संबंध में डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि हमें सिर्फ  परीक्षा कराने का निर्देश है। सभी प्रश्नपत्र बोर्ड द्वारा ही भेजे गए हैं। यह गलतियां वहीं से हुई हैं। बोर्ड तक अभ्यर्थियों के शिकायतों को पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4788 ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा
शुक्रवार को शहर में हुई टीजीटी परीक्षा में 4788 अभ्यर्थी पंजीकृत होने के बावजूद परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों पालियों में चार विषयों की हुई परीक्षा में कुल 11935 का पंजीकरण था। ऐसे में 7147 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed