फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Examination center of 84 women college will not be changed

84 महिला कॉलेजों के नहीं बदलेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 03 Feb 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Feb 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Examination center of 84 women college will not be changed
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 84 महिला कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं के केंद्र नहीं बदलेंगे। महिला कॉलेजों को छूट देते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन को नए सिरे से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के दिशा-निर्देश शासन से मिल गए हैं। अब महिला कॉलेजों के परीक्षा केंद्र नए सिरे से निर्धारित होंगे। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से गठित विशेष समिति ने सामूहिक नकल रोकने के उद्देश्य से केंद्र बदलने का प्रस्ताव दिया था। इस पर मुहर भी लगी और गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर में 144 परीक्षा केंद्र बना दिए गए। इसमें महिला कॉलेज भी शामिल थे। 156 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर रखा गया। इसका तमाम प्रबंधकों ने विरोध किया। अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल से शिकायत भी की गई। इसी का नतीजा रहा कि अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने महिला कॉलेजों में स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली की व्यवस्था बहाल कर दी। हालांकि यह भी कहा कि जिन कॉलेजों में छात्राओं की संख्या 50 से कम होगी, उनके केंद्र पांच किलोमीटर दूर भेजे जा सकेंगे। जिन महाविद्यालयों की प्रबंध समिति में विवाद है, वहां परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्र आठ किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं होंगे। अपर मुख्य सचिव ने जो शासनादेश जारी किया, उसमें कहा कि परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। यदि किसी केंद्र पर नकल कराई गई तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा। कॉलेज में दोबारा परीक्षा केंद्र भी नहीं बन सकेगा।   
विज्ञापन


व्यवस्था दुरुस्त करें 
शासन से दिशा निर्देश के अनुसार ऐसे कॉलेज जिन्होंने एआईएसएचई का डाटा अपलोड नहीं किया है वह शीघ्र वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। कॉलेजों में विद्युत आपूर्ति, चहारदीवारी, शुद्ध पानी, अग्निशमन यंत्रों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कॉलेजों की संख्या
गोरखपुर - 34
देवरिया - 31
कुशीनगर -19

60 फीसदी बेटियां है विद्यार्थी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 300 कॉलेजों में कुल दो लाख 76 हजार 409 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें करीब एक लाख 64 हजार 109 छात्राएं शामिल हैं। यानि कुल संख्या के करीब 60 फीसदी विद्यार्थी बेटियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed