फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Exam of Madarsa board will start today

मदरसों की परीक्षाएं आज से, तैयारियां मुकम्मल

Tue, 25 Apr 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 25 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Exam of Madarsa board will start today
मदरसा परीक्षा
मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं, जो 8 मई तक चलेंगी। इसमें जिले से करीब 4604  छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिले में मुंशी की परीक्षा में 962, मौलवी में 1098, कामिल में 1495, आलिम में 729 व फाजिल में 320 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में जिले के 53 मदरसे शामिल हो रहे हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे और द्वितीय पाली की दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारी मुकम्मल हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर में 10 मदरसों के 1492, मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार में 11 मदरसों के 1178, मदरसा अनवारुल उलूम गोला बाजार में 8 मदरसों के 586, मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज में 5 मदरसों के 670, राम जतन यादव इंटरमीडिएट कॉलेज भटहट में 9 मदरसों के 345, मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर में 7 मदरसों के 185 व मदरसा अरबिया मिसबाहुल उलूम असौजी बाजार में 3 मदरसों के 148 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश में 735 केंद्रों पर 3.78 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कमर कस ली हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी धर्म देव त्रिपाठी ने कहा है कि अगर परीक्षा में नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से एक सचल दस्ते का गठन किया गया है जो सभी केंद्रों की निगरानी करेगा। अन्य अधिकारी भी केंद्रों की जांच करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed