{"_id":"5701637c4f1c1bff28c81189","slug":"exam-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 ने छोड़ी जेईई मेन्स परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 ने छोड़ी जेईई मेन्स परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए रविवार को जेईई-मेन्स की परीक्षा हुई। ऑफ लाइन मोड में हुई इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 12000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 1200 अभ्यर्थी परीक्षा में गैर हाजिर रहे।
सीबीएसई की ओर से कराए गए इस परीक्षा में कुल 19 केंद्र बनाए गए थे। दो सत्रों में हुई इस परीक्षा में सुबह की पाली में जहां बीटेक और बीई के विद्यार्थी शामिल हुए वहीं दूसरी पाली में बी प्लानिंग और बी आर्क की प्रवेश परीक्षा हुई। विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान के सवालों ने उलझा दिया। 360 अंक के पेपर में 90 सवाल पूछे गए थे।
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके इसके लिए सीबीएसई की ओर से बेहद सख्त इंतजाम किए गए थे। कई केंद्रों पर अभ्यर्थी पानी की बोतल साथ नहीं ले जा सके। हर कमरे में घड़ी लगाई गई थी और विद्यार्थियों की घड़ियां उतरवा दी गईं। पहली पाली में पेन-पेंसिल तक ले जाने की अनुमति नहीं थी।