फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   exam in gorakhpur university begins from today

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं आज से शुरू

Tue, 01 Mar 2016 01:12 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
exam in gorakhpur university begins from today
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की शुरुआत राष्ट्रगौरव विषय से हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के करीब एक लाख 85 हजार विद्यार्थियों के हिस्सा लेने की संभावना है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में देर रात तक सरगर्मी बनी रही।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन राष्ट्रगौरव की परीक्षा दो पालियों में आयोजित है। पहली पाली सुबह आठ से 10 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित है। पहली पाली में स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जबकि द्वितीय पाली में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। उन्होेंने बताया कि सभी विद्यार्थी अपना प्रश्नपत्र परीक्षा के बाद साथ ले जा सकेंगे जबकि उत्तर पुस्तिका यानी ओएमआर सीट परीक्षा केंद्र में जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए  404 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं जबकि कॉपियों को इकट्ठा करने के लिए 13 नोडल सेंटरों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के अध्यक्षों को परीक्षा समाप्त होने के बाद जल्द से जल्द अपनी कॉपियां नोडल सेंटर तक पहुंचानी होंगी। कॉपियों के पहुंचाने का समय अधिकतम रात आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी केंद्र पर 4300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यहां पहली पाली में केंद्राध्यक्ष की भूमिका में प्रो. सुशील तिवारी और दूसरी पाली में प्रो. ओपी पांडेय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed