फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ex minisrer's rifel found in bush

पूर्व मंत्री के घर से लूटी गई इंग्लिश राइफल झाड़ी में मिली

Tue, 02 Jul 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
ex minisrer's rifel found in bush
बड़हलगंज में पूर्व मंत्री के घर डकैती में गायब रायफल झाड़ी से बरामद।
पूर्व मंत्री के घर से लूटी गई इंग्लिश राइफल झाड़ी में मिली
विज्ञापन

मधुपुर (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के दवनाडीह गांव में पूर्व मंत्री व गोरखपुर लोकसभा से सपा प्रत्याशी रहे रामभुआल निषाद के घर से लूटी गई इंग्लिश राइफल मंगलवार को घर के पीछे झाड़ी से बरामद हो गई। पूर्व मंत्री की मां के ब्रह्मभोज के लिए सफाई के दौरान राइफल मिली। उधर, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तीन कैमरों में एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो व दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध दिखाई दिए है। आशंका है कि डकैती डालने वाले बदमाश इन्हीं गाड़ियों से आए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक पुराने नौकर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
बदमाशों ने रविवार की रात करीब एक बजे पूर्व मंत्री के भतीजे आदित्य को असलहे के बल पर बंधक बनाकर दो लाख नकदी, रायफल और करीब 80 लाख रुपये के गहने लूटे थे। संदिग्ध वाहन भी इसी समय पर वहां से गुजरते हुए दिखाई दिए हैं। घर के पास ही स्थित मधुपुर सहकारी बैंक, दो स्कूलों में लगे सभी कैमरों को खंगालने कर पुलिस ने फुटेज हासिल कर ली है। हालांकि गाड़ियों पर नंबर नहीं है, मगर कुछ बाइक सवारों के चेहरे साफ हैं जिसके आधार पर पुलिस की दो टीमें बाहर भी रवाना हो गईं हैं। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

यह हुआ था
बड़हलगंज इलाके के दवनाडीह गांव में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के घर में घुसे बदमाशों ने उनके भतीजे आदित्य को असलहे के बल पर बंधक बनाकर इंग्लिश राइफल, दो लाख नकदी समेत 80 लाख के गहने लूट लिए थे। बदमाशों ने घर के पर्दों पर किसी केमिकल का स्प्रे कर दिया था। उससे पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्य अचेत हो गए और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों के साथ एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच की थी। रामभुआल की माता गुलाबी देवी का निधन होने की वजह से सभी भाई गांव वाले घर पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया बयान
इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने पूर्व मंत्री व उनके भाई, घरवालों का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने पूरी घटना की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed