{"_id":"5d4dd71c8ebc3e6cd666e61a","slug":"eve-teasing-at-carmal-school-gorakhpur-city-news-gkp31716301","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ शोहदे, कार्मल स्कूल गेट पर ही छठवीं की छात्रा से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ शोहदे, कार्मल स्कूल गेट पर ही छठवीं की छात्रा से छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ शोहदे, कार्मल स्कूल गेट पर ही छठवीं की छात्रा से छेड़खानी
गोरखपुर। तीन दिन पीछा करने के बाद बेखौफ शोहदों ने बृहस्पतिवार को छठवीं की एक छात्रा पर ना सिर्फ फब्तियां कसीं बल्कि उसे पकड़ने की भी कोशिश की। स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं थे जिससे शोहदों की पहचान नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को महिला और कैंट थाने की संयुक्त टीम कार्मल स्कूल पहुंची और सभी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हो सका है। पुलिस घटना के वक्त मौजूद एक ऑटो चालक को हिरासत में लेकर शोहदों के पहचान की कोशिश कर रही है।
शाहपुर इलाके की रहने वाली 13 साल की किशोरी कार्मल स्कूल में छठवीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद वह गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो शोहदे आ गए और फब्तियां कसने के साथ ही गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। किशोरी शोहदों से बचकर किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती बताई जिसके बाद मां शुक्रवार को महिला थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला थानेदार अर्चना सिंह कैंट पुलिस को सूचित कर स्कूल पहुंच गईं। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, लेकिन वहां पर तस्वीर ही साफ नहीं दिखी। पुलिस शोहदों की तलाश में जुट गई है।
झुका था कैमरा, क्वालिटी भी बेकार
कार्मल स्कूल के गेट पर लगा कैमरा झुका हुआ था और रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी जिस वजह से कैमरे में घटना साफ कैद नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से दो और कैमरों को लगाने का आदेश दिया गया भविष्य में ऐसा न हो। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी घटना के बाद भी शोहदे पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन
...तो नहीं होती ऐसी घटना
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस के आसपास कई स्कूलों के सामने सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्मल स्कूल में भी जांच पड़ताल की गई। लेकिन, यह यदि नियमित होता तो इस घटना को रोका जा सकता था।
पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शोहदों की तलाश की जा रही है। कैमरा लगाए जाने की सलाह भी स्कूल प्रबंधन को दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- अर्चना सिंह, इंस्पेक्टर, महिला थाना