फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entry will be banned of attandent in district hospital

जिला अस्पताल के वार्ड में तीमारदारों की इंट्री पर लगेगी पाबंदी

Sat, 13 Aug 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 13 Aug 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Entry will be banned of attandent in district hospital
जिला अस्पताल
जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों को संक्रमण से बचाने और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए न्यू बिल्डिंग के बाहर चबूतरा बनाने का निर्णय लिया गया है। वार्ड में तीमारदार के इंट्री पर पाबंदी तो तत्काल लगाई जा सकती है मगर उनके बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


न्यू बिल्डिंग में अलग-अलग कई वार्ड बने हुए हैं। वार्ड के बाहर कुछ चबूतरे भी हैं, मगर तीमारदारों की संख्या के हिसाब से कम है। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने निर्णय लिया है कि न्यू बिल्डिंग के सामने बने स्टैंड जिसका इस्तेमाल बेहद ही कम होता है, उसमें टिनशेड लगाकर चबूतरा बनाया जाए। इससे स्टैंड के साथ ही तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था भी हो जाएगी। इसके अलावा न्यू बिल्डिंग के पास की जगह पर भी एक चबूतरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को एसआईसी ने इसे लेकर निरीक्षण भी किया और इंजीनियर को जल्द निर्माण करने का आदेश दिया है। इसके बाद वार्ड में तीमारदारों के बेवजह प्रवेश पर पाबंदी भी लगाई जाएगी। क्योंकि वार्ड में तीमारदार के आने-जाने से मरीज को संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में बनेगा निकास द्वार

न्यू बिल्डिंग में बने आईसीयू में एक ही गेट है। उसी का इस्तेमाल आने और जाने दोनों के लिए किया जाता है। अब एक गेट और बनाया जाएगा। ताकि प्रवेश और निकास द्वार को अलग किया जा सके। 

जानवरों की इंट्री पर लगेगी रोक

जिला अस्पताल में एक गेट को छोड़कर सभी गेट पर काउ कैचर लगाया जा चुका है। मगर महिला अस्पताल के सामने वाले रास्ते पर काउ कैचर न होने से जानवर परिसर में पहुंच जा रहे है। एसआईसी ने इस प्रवेश द्वार पर गेट और काउ कैचर बनाने का आदेश दिया है। इसके बनने के बाद अस्पताल में जानवर नहीं आ पाएंगे। 


‘वार्ड में मरीज के साथ तीमारदारों के रहने पर संक्रमण का खतरा रहता है। मगर उनके बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए टिनशेड को नया कर चबूतरा बनाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा काउ कैचर, गेट और आईसीयू में एक निकास द्वारा बनाने का फैसला लिया गया है। सभी काम जल्द पूरा कर लिए जाएंगे।’
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed