इमरजेंसी में डॉक्टर से भिड़े वकील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़ीराम का रहने वाला युवक शनिवार को मारपीट में घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद वकील दोपहर 12 बजे युवक को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल कराने पहुंचे थे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनिल ने वकील से जिला अस्पताल में केवल शहरी क्षेत्र का मेडिकल होने की बात बताते हुए कौड़ीराम जाने को कह दिया। इसी बात को लेकर डॉक्टर से वकील की बहस हो गई।
फोन कर उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया। अस्पताल में सात-आठ की संख्या में पहुंचे अधिवक्ता मेडिकल के लिए डॉक्टर पर दबाव बनाने लगे। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी सीएमओ को देने के साथ ही वकीलाें से उनकी बात कराई लेकिन वह शांत नहीं हुए। हंगामा की सूचना पर पहुंचे डॉक्टर सहनवाज ने वकीलों को समझा-बुझाकर शांत कराया।