{"_id":"5d2b91838ebc3e6c9b4803f8","slug":"eleectricity-problem-gorakhpur-news-gkp3138738156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 हजार घरों में बिजली-पानी के लिए हाहाकार
गोरखपुर। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाली टूटकर गिरने से शनिवार रात अचानक दो उपकेंद्रों से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इससे 45 हजार घरों के लाखों लोग करीब 15 घंटे तक बिजली पानी के लिए परेशान रहे। रविवार दोपहर में करीब सवा तीन बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
शनिवार रात करीब 12 बजे स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया के पास पेड़ की डाली गिरने से लाइन के तीनों फेज के तार टूटकर नीचे आ गए। रविवार सुबह से लाइन दुरुस्त करने में बिजली निगम के कर्मचारियों को दोपहर बाद सफलता मिल सकी। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से शनिवार रात करीब एक बजे सहारा इस्टेट में बिजली गुल हो गई। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। खोराबार, तारामंडल, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय, रुस्तमपुर, लालडिग्गी, राप्तीनगर, शाहपुर, पादरी बाजार इलाके के लोग भी रविवार को कटौती से परेशान रहे।
रुस्तमपुर उपकेंद्र परिसर में जलभराव की समस्या विकराल
रुस्तमपुर उपकेंद्र परिसर में जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। नगर निगम की ओर से यहां नाली निर्माण का काम शुरू किया गया था लेकिन नाली की बाउंड्री नहंीं की जा सकी है। जलभराव का आलम यह है कि ट्रांसफार्मर के ट्र्ंिच तक पानी आ गया है। एक दिन की तेज बारिश में ट्रांसफार्मर भी पानी में डूब सकता है। इस परिसर से ही रानीबाग उपकेंद्र में भी सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई थी। इससे दो उपकेंद्रों से आपूर्ति प्रभावित हुई। जल्द ही एक बार फिर तारों के आस पास पेड़ों की डाल और पत्तियों की छंटाई शुरू की जाएगी। - उमेश चंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता शहरी