फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricty stop after rain and strom

आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित

Sun, 14 Jul 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricty stop after rain and strom
पूरेअवधी गांव में घर पर गिरा पेड़।- - फोटो : BASTI
आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। शनिवार रात आई आंधी-बारिश से कई स्थानों पर पेड़ व पोल गिर गए। इससे आवागमन और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं जगह-जगह जलजमाव हो गया है।
परशुरामपुर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बस्थनवां में शनिवार रात बारिश के दौरान पेड़ की डाल किरने से जगन्नाथ (50) घायल हो गए। जिला चिकित्सालय अयोध्या में उनका उपचार चल रहा है। वहीं महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हर्रैया के पेड़ारी में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से श्याम सुंदर की पत्नी श्यामलाली (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कुसौरा-खखोड़ा रोड, रामजानकी मार्ग, सोनियाघाट मार्ग पर जगह जगह पेड़ गिरने से आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
गांवों में बिजली के लिए करना होगा इंतजार
बस्ती। बारिश और आंधी के चलते धड़ाम हुई बिजली आपूर्ति बस्ती नगर में तो रविवार शाम तक सुचारू कर दी गई। वहीं गांवों में आपूर्ति शुरू होने में एक से दो दिन का वक्त लग सकता है। निगम इसके लिए टूटे पोल व तारों का सर्वे करा रहा है। ऐसे में निगम के चीफ इंजीनियर में लोगों के गुस्से को देखते हुए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात 220 केवी बांसी-बस्ती, 220 केवी टांडा-बस्ती और 220 केवी गोंडा-बस्ती की लाइनें डैमेज हो गईं। इंसुलेटर पंक्चर हो गए। कई स्थानों पर पोल गिरने व तार टूटने से फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। तमाम प्रयासों के बाद बस्ती नगर में सुबह नौ बजे से बिजली के आने जाने का क्रम शुरू हुआ। जो शाम तक सुचारू हो गया। कटौती की वजह से जहां महिलाओं को घरेलू काम निपटाने में कठिनाई हो रही है। वहीं इन्वर्टर तक ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

बारिश के चलते दुश्वारियां : मुख्य अभियंता
जिले के मुख्य अभियंता ओपी यादव ने बताया कि भारी बारिश के चलते फाल्ट दुरूस्त करने में कठिनाई आ रही है। कर्मचारियों की टीम दिन हो या रात फाल्ट को ढूंढकर दुरुस्त कर रही। जनता से इस समय सहयोग चाहिए। पूरी कोशिश है कि गड़बड़ी की सूचना मिलते ही ठीक करा दिया जाए। कर्मचारियों की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed