{"_id":"570a91904f1c1b5c69c810c8","slug":"electricity-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
बिजली का तार टूटने की वजह से दो सब स्टेशनों से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली विभाग इस खराबी को दूर कर सका।
रविवार को दोपहर एक बजे बगहा मंदिर से आगे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। तार टूटने की वजह से रुस्तमपुर और रानीबाग सब स्टेशन से की जाने वाली आपूर्ति को बंद करना पड़ा। इसकी वजह से सब स्टेशन से जुड़े सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। जिनके घरों में इनवर्टर था, उन्हें तो थोड़ी राहत थी, लेकिन अधिकांश लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इस बीच बिजली विभाग की टीम हाईटेंशन तार को जोड़ने में जुट गई।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम पौने पांच बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। रुस्तमपुर के जेई अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि हाईटेंशन तारों के आपस में टकराने की वजह से फॉल्ट हुआ था, जिसकी वजह से शटडाउन लेना पड़ा था। इसके अलावा कूड़ाघाट, नंदानगर आदि इलाकों में भी दोपहर में बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।