फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election of Gorakhpur University's teachers association held at mid way

अधर में गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव

Fri, 18 Nov 2016 01:28 AM IST
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Election of Gorakhpur University's teachers association held at mid way
गोरखपुर विश्वविद्यालय
शिक्षक हितों की रक्षा के लिए गठित गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का कार्यकाल पूरा हुए लंबा समय बीत चुका है। मगर विश्वविद्यालय की लचर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के चलते अभी तक शिक्षक संघ का चुनाव नहीं कराया जा सका है। इसको लेकर शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन

 

शिक्षक संघ का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, जो प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में पूरा होता है। वर्तमान शिक्षक संघ का कार्यकाल भी जुलाई 2016 में पूरा हो चुका है। नियमानुसार कार्यकाल खत्म होने से पहले शिक्षक संघ का चुनाव हो जाना चाहिए था। हालांकि गत वर्ष चुनाव सितंबर माह में हो गया था। फिर भी शिक्षकों के मुताबिक कार्यकाल जुलाई माह में ही पूरा मना जाएगा, क्योंकि छात्रसंघ की तरह शिक्षक संघ का कार्यकाल भी एक ही साल का होता है। अलबत्ता अब नवंबर माह बीतने वाला है और 10 दिन में छात्र संघ चुनाव कराने का दंभ भरने वाला विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक शिक्षक संघ के चुनाव के बारे में कोई रणनीति तक नहीं बना सका है। अध्यक्ष, महामंत्री, दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह मंत्री के पद का चुनाव नहीं होने से शिक्षकों में रोष है। 

विज्ञापन


- प्रशासनिक भवन के अफसर जानबूझकर शिक्षक संघ के चुनाव को टाल रहे हैं। इसकी वजह भी जगजाहिर है। अगर अफसर चाहें तो पांच दिन में शिक्षक संघ का चुनाव हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. संजय वैजल, शिक्षक नेता

- राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर एसपीएम त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया है। वे ही चुनाव कराएंगे।
- प्रो. अशोक कुमार, कुलपति

- चुनाव अधिकारी बनाया गया है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। आप वीसी से बात कर लीजिए।
-प्रो. एसपीएम तिवारी, राजनीति शास्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed