{"_id":"8df32dcabb2bb40bd05c64f1583a3db3","slug":"effect-of-amar-ujala-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असरः रास्ता खुला, प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असरः रास्ता खुला, प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला की ओर से प्लेटफॉर्म नौ तक जाने वाले बंद रास्ते को सोमवार को खोल दिया गया। प्लेटफॉर्म तक गाड़ियां पहुंची और लोग आराम से स्टेशन तक गए।
रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म नौ तक जाने के लिए ऊबड़-खाबड़ सड़क को दो भागों में बांटकर सीसी रोड बनाया जा रहा है। एक तरफ की सड़क बन रही है और रविवार सुबह दूसरी तरफ बालू गिरा दिया गया। इसके बाद बांस-बल्ली और ड्रम लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से यात्रियों को काफी मुश्किलें हुई। आधे किलोमीटर की दूरी सामान के साथ पैदल ही तय करना पड़ा। दोपहर में अवध एक्सप्रेस पर चढ़ने आए कई यात्रियों ने रेल प्रशासन को जमकर कोसा था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए रेल प्रशासन ने सोमवार को बालू हटवाकर रास्ते को खोल दिया, जिसके बाद लोग वाहन से सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचे।