{"_id":"5de966af8ebc3e54fa4b6c67","slug":"during-police-checking-lost-1-lac-gorakhpur-city-news-gkp3320458167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय चौक के करीब पुलिस की वर्दी में कर रहे थे चेकिंग, एक लाख लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय चौक के करीब पुलिस की वर्दी में कर रहे थे चेकिंग, एक लाख लेकर भागे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विजय चौक के करीब टाइल्स कारोबारी के कर्मचारी को झांसा देकर उचक्के एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बैंक पहुंचने पर उसे एक लाख रुपये के गायब होने की जानकारी हुई जिसके बाद कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उचक्कों की पहचान कर तलाश में जुटी है। कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केस के मुताबिक पिपराइच के वार्ड नंबर 12 निवासी वशीउल्लाह बैंक रोड स्थित श्रीराम टाइल्स की दुकान पर काम करते हैं। बुधवार की सुबह 11 बजे वह दुकान से दो लाख रुपये लेकर इसे जमा कराने के लिए विजय चौक के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। पुलिस पिकेट से पहले दो युवकों ने उन्हें रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताकर वशीउल्लाह के हाथ से झोला लेकर चेकिंग करने लगे।
इसी दौरान उसमें से एक लाख रुपये निकाल लिए बाकी एक लाख छोड़ दिए। बैंक पहुंचने पर वशीउल्लाह ने झोला खोला तो उसमें केवल एक लाख रुपये ही थे। दुकान पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी मैनेजर विजय गुप्ता को दी। उन्होंने दुकान के मालिक के साथ ही पुलिस अधिकारियों को पूरा वाकया बताया। इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।