फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Durgabadhi change in the meter uproar

दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में मीटर बदलने को लेकर हंगामा

Tue, 03 Nov 2015 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में मीटर बदलने को लेकर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लाइनलॉस कम करने के लिए दुर्गाबाड़ी, मेडिकल कॉलेज और टाउनहॉल क्षेत्र में चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को 39 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान दुर्गाबाड़ी में मीटर बदलने को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। बिजली विभाग के अफसरों के काफी समझाने के बाद सभी शांत हुए।

दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में सोमवार को एसडीओ अरशद, जेई एसके श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता तथा कर्मचारी राम सिंह और बृजेश त्रिपाठी मीटरों की जांच करने पहुंचे थे। टीम ने 135 कनेक्शनों की जांच की। जिसमें 16 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदले गए। इस दौरान मीटर बदलने को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीओ अरशद और जेई एसके श्रीवास्तव ने मीटर बदलने से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उपभोक्ता शांत हो गए। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों से दुर्व्यवहार भी किया गया। वहीं, चेकिंग के दौरान सात लोगों का बिल बकाया होने पर उनका कनेक्शन काटा गया। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में एसडीओ वाईएन चतुर्वेदी, जेई प्रदीप दुबे, संतोष चौधरी की देखरेख में चेकिंग अभियान चला। टीम ने 150 घरों की चेकिंग की। जिसमें 18 मीटर बदले गए और 12 लोगों का कनेक्शन काट दिया गया। टाउनहॉल क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला। टीम ने 40 कनेक्शन चेक किए जिसमें पांच लोगों के मीटर बदले गए। जबकि 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed