फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   durdarshan officer beten by car stand holdar in nepal

पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली को लेकर दूरदर्शन के अधिकारियों से मारपीट

Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
durdarshan officer beten by car stand holdar in nepal
सोनौली सीमा पर रूके हुए लोग - फोटो : MAHARAJGANJ
पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली को लेकर दूरदर्शन के अधिकारियों से मारपीट
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल की सीमा सोनौली से सटे बेलहिया कस्बे में भारतीय अधिकारियों के साथ जबरन पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर मारपीट हो गई। यही नहीं, नेपाल पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें ही थाने में बैठा लिया गया। मारपीट करने वालों ने थाने में घुसकर भारतीय अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लखनऊ दूरदर्शन के अधिकारियों की टीम रविवार की रात पशुपतिनाथ दर्शन करने जा रही थी।
चौकी प्रभारी सोनौली विनोद राय के मुताबिक रविवार की रात दस बजे टेंपो ट्रेवलर में दूरदर्शन के लखनऊ के हेड, आकाशवाणी प्रोग्रामिंग एडिटर, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, भारतीय हिंदू एकेडमी के प्रोफेसर अपने परिवार के साथ पशुपतिनाथ मंदिर जाने के लिए सरहद पहुंचे। नेपाल के बेलहिया कस्बे के पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर उन्होंने महिलाओं को एक होटल में ठहरा दिया। उन्होंने उसी वाहन से जाकर नेपाल का सिम लिया और जब वापस जाने लगे तभी कुछ युवकों ने पार्किंग के नाम पर दो सौ रुपये की मांग की। अधिकारियों ने जब मना किया तो युवक अड़ गए और अशब्द बोलने लगे। अधिकारियों ने जब पैसे के बदले रसीद मांगा तो युवक मारना-पीटने लगे। वे जान बचाकर थाने में छिप गए, लेकिन 50 से ज्यादा संख्या में लोगों ने थाने में घुसकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। नेपाल पुलिस उस समय तो कुछ नहीं बोली, लेकिन कुछ देर बार अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति काबू की गई। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष के नौ लोगों को भैरहवा में ले जाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सरहद पर गहमागहमी रही। भारतीय पुलिस ने आवागमन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर सीमा पर तनाव फैल गया। किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। दूरदर्शन अधिकारी आत्माराम ने फोन पर बताया कि यहां भारतीय पर्यटकों की कोई सुनवाई नहीं होती। उधर, नेपाल के बेलहिया इंस्पेक्टर कमल बेलवासे ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की पहल पर सभी नौ अधिकारियों को भारत सुरक्षित भेज दिया गया। सभी लखनऊ लौट गए। क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर नेपाल के अधिकारियों से बातचीत की गई। दोपहर बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय अफसरों के साथ मारपीट को लेकर आक्रोश
महराजगंज। नेपाल की सीमा सोनौली से सटे बेलहिया कस्बे में लखनऊ दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना को लेकर काफी आक्रोश है। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सोनौली के लोगों ने नेपाल पुलिस के इस रवैये पर कड़ा विरोध जताया।

व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि आए दिन भारतीय पर्यटकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं और नेपाल पुलिस पीड़ितों को ही बंद कर देती है। भारतीय यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। लखनऊ के यात्रियों को थाने में घुसकर पीटने की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। नेपाल पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed