{"_id":"57f907ae4f1c1b5e1527031e","slug":"drivers-will-loss-their-job-if-they-scatterd-garbage-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के किनारे कूड़ा गिराने वाले ड्राइवर की नौकरी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे के किनारे कूड़ा गिराने वाले ड्राइवर की नौकरी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
नगर में अब भी जगह-जगह दिखाई दे रहे गंदगी के ढेर
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे के किनारे कूड़ा गिराने वाले नगर निगम के ड्राइवरों की सेवा समाप्त होगी। कमिश्नर की सख्ती के बाद नगर आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक यहां गिराए गए कूड़ा को समतल करने के बाद डस्टिंग की गई।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कमिश्नर अनिल कुमार को पैडलेगंज चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक पैडलेगंज चौक, माउंट लिटरा स्कूल मोड़ के पास, इंदिरा नगर तिराहा, गोपलापुर चौराहा समेत आठ स्थानों पर कूड़े का अंबार मिला। दरअसल, नगर निगम की ओर से नेशनल हाइवे के किनारे इन सभी स्थानों पर कूड़ा डंप किया जा रहा था। इस वजह से यहां कूड़े का अंबार लगा हुआ था, जबकि रिहायशी इलाके में कूड़ा गिराने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी यहां कूड़ा गिराने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई तो निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को हाइवे किनारे पड़े कूड़े को समतल कराने के बाद डस्टिंग कराई। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने हाइवे के किनारे कूड़ा गिराने पर सख्ती से रोक लगाने संबंधी आदेश जारी कर दिया।
- हाइवे के किनारे कूड़ा गिराने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि निगम की कूड़ा गाड़ियों का कोई ड्राइवर अगर हाइवे के किनारे कूड़ा गिराते हुए पाया जाता है तो उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-पीएन गुप्ता, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक