{"_id":"56eb0a564f1c1b56258b4ad6","slug":"dr-mahesh-sharma-in-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति को दुनिया में पहुंचाने का हो रहा प्रयास : डा. महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति को दुनिया में पहुंचाने का हो रहा प्रयास : डा. महेश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
गोरक्षनाथ मंदिर परिसर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में नागरिक उड्डयन डॉ. महेश शर्मा और महंत आदित्यनाथ।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। शांत और सुखी जीवन का रहस्य जानने के लिए दुनिया भारत की तरफ देख रही है। इस नाते हमारा दायित्व है कि हम भारत के सनातन संस्कृति को दुनिया के समक्ष वास्तविक रूप से प्रस्तुत करें।
डा. शर्मा गोरक्षनाथ मंदिर परिसर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में गुरु गोरक्षनाथ सेवा संस्थान द्वारा ‘भारत का गौरवशाली अतीत, संरक्षण एवं संवर्धन’ विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास हमारी ताकत है। हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। उसे दुनिया भर में प्रसारित करना हमारा दायित्व है। कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियों ने भारतीय इतिहास को विकृत करने का प्रयत्न किया। अब समय आ गया कि भारत के इतिहास को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत आदित्यनाथ ने कहा कि भारत दुनिया को ज्ञान-विज्ञान का मार्ग दिखाता है। हमारी सनातन संस्कृति मानव जीवन मूल्याें की सृजन कर्ता है। हम ऐसी परंपरा के वाहक हैं, जिसने धरती पर मानव के अभ्युदय काल से लेकर अब तक सुख और शांति का मार्ग प्रशस्त किया है। ऐसे गौरवशाली अतीत का संरक्षण और संवर्धन, हर भारतीय का दायित्व ही नहीं धर्म भी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुष्पदंत जैन, मंतालाल यादव, प्रदीप शुक्ला, डा. महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप पांडेय, डॉ. आरएन सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य कई लोग थे।
गोरखनाथ मंदिर में बनेगा गोरखनाथ संग्रहालय
डा. महेश शर्मा ने कहा कि महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर भारत सरकार एक आधुनिक संग्रहालय की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। पर्यटक और शोध कर्ता यहां आते रहते हैं। नाथ पंथ की विरासत को सहेजने और इसके अतीत से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।
‘पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा सीएम का दावेदार’
केंद्रीय पर्यटन, स़ंस्कृति एवं नागर विमानन मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक पार्लियामेंट्री बोर्ड है। वह जिसके सिर पर हाथ रख देगा, वह मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित हो जाएगा। डा. शर्मा ने महंत आदित्यनाथ को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। उनकी पसंद के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पसंद भी महंत आदित्यनाथ हैं।