{"_id":"5bdd524bbdec22694a53c9e4","slug":"dogs-killed-a-child-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने मासूम पर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने मासूम पर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
मृत बच्चे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेवरही इलाके के कत्तौर गांव के रहने वाले एक मासूम की शुक्रवार की शाम कुत्तो के हमले में मौत हो गई। घटना से परिजन जहाँ गमगीन दिखे वही गांव के लोगो छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। गांव के मोहम्मद इलाही अंसारी का छोटा सात वर्षीय बेटा सुहेल अंसारी घर से 100 मीटर दूर प्राथमिक स्कूल के पास बुधवार की शाम साढ़े छह बजे नित्य क्रिया के लिए गया था।
उसी दौरान पांच कुत्तो के झुंड ने सुहेल अंसारी पर हमला कर दिया। मासूम चीखा चिल्लाया लेकिन कोई मदद को नही पहुँच पाया। कुत्ता का झुंड मासूम को पास के गन्ने के खेत मे घसीट ले गया और उसके मुँह गर्दन जंघा हाथ पर गंभीर चोट पहुँचाया। बच्चे के कराहने की आवाज सुनकर गन्ने के खेत की ओर गए गांव के एक व्यक्ति की नजर उसकी तरफ गई। उसके शोर मचाने पर गांव के लोगो की भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुँचे परिजन घायल मासूम को पहले सेवरही कस्बे में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए और फिर वहां से गोरखपुर ले जाते दौरान रास्ते मे मासूम की मौत हो गई। मासूम दो भाईयो में छोटा था। घटना से परिजन गमगीन थे।