फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   documents of 14 students are missing from record room of college

रिकॉर्ड रूम से 14 छात्रों के दस्तावेज गायब

Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
documents of 14 students are missing from record room of college
गोरखपुर विश्वविद्यालय
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम से इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 14 छात्रों का दस्तावेज टेबुलेशन शीट (सारणीयन पंजिका) से गायब हो गया है। इससे छात्रों की डिग्री अटक गई है। इसका पता तब चला जब इनमें से एक छात्र ने डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी में आवेदन किया। दस्तावेज गायब होने के चलते वहां तैनात बाबुओं ने डिग्री जारी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र रामकुमार गुप्ता 16 सितंबर से डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी का चक्कर लगा रहे थे। 20 अक्टूबर को उन्हें पता चला कि रिकॉर्ड रूम से उनके समेत 14 छात्रों के दस्तावेज गुम हैं। रामकुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को शिक्षा विभाग में निकली अनुदेशक की भर्ती में डिग्री दिखाना जरूरी है। पर अब ऐसा नहीं होता दिख रहा है। यूनिवर्सिटी की गलती से छात्रों का कॅरिअर दांव पर लग गया है।
विज्ञापन


रामकुमार ने बताया कि 2009 में इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम किया था। 16 सितंबर को डिग्री के लिए डीडीयू में आवेदन किया। डिग्री न मिलने पर वे जानकारी लेने विवि पहुंचे। जहां विभाग ने उनकी डिग्री को फर्जी बताते हुए कोर्स पर सवाल खड़े कर दिए। जब रिकॉर्ड रूम पहुंचा तो वहां टेबुलेशन शीट का पन्ना फटा मिला। इसके बाद रामकुमार ने इस्लामिया कॉलेज से टेबुलेशन सीट निकलवाई, माइग्रेशन दिखाया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के बाबुओं को उनकी बात पर भरोसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकुमार ने बताया कि विवि प्रशासन का कहना है कि इस्लामिया कॉलेज को आवेदन किया जाएगा। इसके बाद वहां से शीट भेजी जाएगी। इसके आधार पर उनकी डिग्री बन पाएगी। रामकुमार का कहना है कि इस प्रक्रिया में 15 दिन लग जाएंगे। 


इनके गायब हैं रिकॉर्ड 

रवि प्रकाश मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला, रजनीश पांडेय, राहुल कुमार दुबे, रौनक शिकोह रिजवी, रिजवान अंसारी, रजनीश कुमार दुबे, राकेश कुमार, राहुल सिंघल, राम भरत चौरसिया, रमीज वारिस खान, रंजन कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता और राम कुमार गुप्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed