फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctors forget to stitches after sterilization in district hospital

यूपी: जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद बिना टांका लगाए चले गए डॉक्टर

Tue, 08 Jan 2019 05:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Doctors forget to stitches after sterilization in district hospital
सांकेतिक तस्वीर

संयुक्त जिला चिकित्सालय में मंगलवार को एक सर्जन की लापरवाही से पांच महिलाओं की जान पर खतरा मंडराने लगा। हुआ यूं कि जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर संजीत मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र से आई पांच महिलाओं की नसबंदी के लिए ऑपरेशन किया था। दोपहर बाद ऑपरेशन करके डॉक्टर बिना टांका लगाए ही चले गए। 

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इसके बाद सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह व सीएमएस डॉक्टर पंकज टंडन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी एडी हेल्थ बस्ती को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद बस्ती जिले में तैनात सर्जन डॉक्टर एसआर कनौजिया को बुलाकर टांका लगवाने का आश्वासन दिया। इसको लेकर काफी देर तक अस्पताल में गहमा-गहमी बनी रही। डॉक्टर कनौजिया ने समय रहते पहुंचकर महिलाओं को टांके  लगाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह व सीएमएस डॉक्टर पंकज टंडन ने कहा कि सर्जन की इस लापरवाही से एडी हेल्थ को अवगत कराया गया। तत्काल बस्ती से डॉक्टर एसआर कनौजिया को बुलाकर महिलाओं को टांके लगवाए गए। सभी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, अभी वे निगरानी में ही रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed