फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctor blames for private practice

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर प्राइवेट प्रेक्टिस का आरोप

Thu, 19 Nov 2015 02:18 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. बीएन तिवारी पर प्राइवेट प्रेक्टिस का आरोप लगा है। बताया जाता है कि वह अस्पताल में दो-तीन दिन ही ड्यूटी के लिए आते हैं, शेष दिन कुशीनगर के पड़रौना में प्राइवेट प्रेक्टिस करते हैं। उपस्थिति पंजिका में गैरहाजिर पाए जाने और बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ने पर एसआईसी ने नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन 12 नवंबर को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद से गैरहाजिर हैं। एसआईसी ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने खुद को हाटा में बताया है। एसआईसी के कारण पूछे जाने पर उन्होंने खुद को बीमार बताते हुए आने में असमर्थता जता दी। अस्पताल प्रशासन के तरफ से कराई गई पड़ताल में सामने आया कि वह पडरौना के जगदीशपुरम कॉलोनी में खुद की क्लीनिक मेें शुक्रवार व शनिवार को शाम चार से छह बजे और रविवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक बैठते हैं।
विज्ञापन

नियमित प्राइवेट प्रेक्टिस और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना दोनों ही प्रतिबंधित हैं, लेकिन वह नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्राइवेट प्रेक्टिस करने के साथ-साथ नॉन प्रेक्टिस अलाउंस भी लेते हैं। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। उनकी कुशीनगर में प्राइवेट प्रेक्टिस करने की सूचना मिली है। उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed