Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM Deoria slaps businessman

डीएम ने कारोबारी को थप्पड़ मारा, पुलिस को सौंपा

Thu, 21 Nov 2019 09:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
DM Deoria slaps businessman
संशोधित-
विज्ञापन

डीएम ने कारोबारी को थप्पड़ मारा, पुलिस को सौंपा
कारोबारी ने लगाया आरोप, सबूत के तौर पर मीडिया को दिया घटना का वीडियो
वीडियो फुटेज में कारोबारी को थप्पड़ मारते नजर आए डीएम, फुटेज हुआ वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्यौगिक इलाके में बुधवार को कब्जा हटवाने गए जिलाधिकारी ने एक कारोबारी को विवाद के बाद थप्पड़ मार दिया। यह आरोप लगाते हुए कारोबारी ने मीडिया को घटना का वीडियो उपलब्ध कराया है। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जिले में यह बात बहस का विषय बन गई कि जिलाधिकारी का किसी पर हाथ उठाना क्या कानून सम्मत है? हालांकि जिलाधिकारी ने कारोबारी को थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताया है।
दरअसल, जिलाधिकारी अमित किशोर बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र में टीम के साथ कब्जा हटवाने गए थे। जहां पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने एवं अन्य किसी बात को लेकर कारोबारी संदीप जायसवाल से उनकी कहासुनी हो गई। संदीप का आरोप है कि डीएम ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। आरोपों के समर्थन में वे एक वीडियो फुटेज भी दिखाते हैं। पीड़ित के मुताबिक जिलाधिकारी के थप्पड़ मारने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर उन्हें जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के अपर उपायुक्त कृष्ण कुमार के सुपुर्दगी में देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोट:
औद्योगिक क्षेत्र में टीम कब्जा हटवाने गई थी। वहां कारोबारी ने धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की। हमने कारोबारी को थप्पड़ नहीं मारा। उसका आरोप निराधार एवं गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित किशोर, जिलाधिकारी देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed