{"_id":"5dd841d18ebc3e54aa6b2358","slug":"died-in-critical-situation-gorakhpur-city-news-gkp330344669","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या के संदेह में पत्नी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या के संदेह में पत्नी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या के संदेह में पत्नी हिरासत में
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां के वार्ड नंबर आठ केशवपुर में गणेश यादव (26) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने संदेह के आधार पर गणेश की पत्नी ममता यादव को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक संतकबीर नगर के महोली थाना क्षेत्र के अछती गांव निवासी गणेश यादव श्यामधनी सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। पत्नी और एक साल का बेटा भी साथ में रहता था। गणेश गीडा की किसी कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार को दंपती में विवाद हुआ था। पत्नी की शिकायत पर दो पुलिसकर्मी आए थे, फिर दोनों को लेकर थाने चले गए। बाद में पुलिस ने घरेलू विवाद मानकर समझौता करा दोनों को घर भेज दिया था।
बृहस्पतिवार की रात करीब बारह बजे पुलिस को गणेश के मौत की खबर मिली। खबर पाते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी का कहना है कि गुस्से में आकर गणेश मफलर से फंदा बनाकर लटक गए थे। खटपट की आवाज होने वह अंदर आई और फंदे को चाकू से काट दिया, इस दौरान गिरने से पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक अन्य किराएदार ने भी बताया कि रात में ममता ने दरवाजा खटखटा कर जगाया था। जाकर देखा तो गणेश जमीन पर पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल की परिस्थितियां और पत्नी ममता के बयानों में विरोधाभास होने पर पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। एसएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
पत्नी का जीजा से फोन पर बात करना गणेश को पसंद नहीं था
ममता का जीजा से फोन पर ज्यादा बात करना ही दंपती के बीच विवाद का कारण माना जा रहा है। गणेश के भाई कन्हैया के मुताबिक इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। विवाद पर ममता मायके चली गई थी और एक महीने बाद बृहस्पतिवार को ही घर लौटी थी। पति उसे साथ नहीं रखना चाहता था, लेकिन समझाने पर मान गया था।
गणेश यादव की लाश घर में ही मिली है। मौत संदिग्ध होने पर पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पत्नी बोल रही है कि वह खुदकुशी की कोशिश कर रहे थे और मफलर काटने के दौरान गिरने से मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी