{"_id":"57ab42f54f1c1b8e34ee4b02","slug":"development-of-farmer-is-government-s-pririority-says-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का विकास, सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का विकास, सरकार की प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खरीब गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी के अवसर पर किसानो को सोलर फोटो इरीगेशन पम्प वितरण प्रमाण पत्र प्रदान करते कृषि राज्य मंत्री राधेश्याम सिह, जिलाधिकारी व अन्य ।
- फोटो : Mahesh Kumar
कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि किसानों का विकास हो। इसलिए उन्होंने प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कृषकों को सोलर पंप पर अनुदान देने का कार्य किया है। श्री सिंह ने गोविंद पैलेस मैरेज हाल में बुधवार को आयोजित कृषि प्रदर्शनी में 26 किसानों में सोलर पंप का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना की राशि भी बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। प्रदेश सरकार 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए 102 एवं 108 एंबुलेंस चलाया है। इस अवसर पर डीएम ओएन सिंह ने सोलर पंप को किसानों की आवश्यकता बताई। इस दौरान कैंपियरगंज ब्लॉक के जगन्नाथ, सहजनवां के तीर्थराज यादव, बेलघाट के श्रीकांत मौर्य, पाली के शत्रुघ्न राज, पिपरौली के आशुतोष कुमार पांडेय, पिपराइच के रघुपति यादव, खोराबार के रामाज्ञा प्रसाद, चरगावा के वृजेंद्र प्रताप जायसवाल, भटहट के अर्जुन निषाद सहित 26 लोगों को सोलर पंप पर अनुदान उपलब्ध कराया गया।
अंतर राष्ट्रीय वैज्ञानिक आरसी चतुर्वेदी ने कृषकों को जैविक खेती करने की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर, संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी वीके चौधरी आदि मौजूद थे।