{"_id":"5bdee794bdec2269377f7a16","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-big-statement-on-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम मौर्या का बड़ा बयान, बोले- अयोध्या में नहीं बनेगा बाबर का कोई स्मारक, बनेगा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम मौर्या का बड़ा बयान, बोले- अयोध्या में नहीं बनेगा बाबर का कोई स्मारक, बनेगा राम मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या बैठक को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में चुनाव संचालन समिति की बैठक खत्म होने के बाद सीधे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि राममंदिर कोर्ट का मामला है। इसलिए अभी डेट नहीं बता सकते।
रामलला की जगह भव्य मंदिर बनेगा, वहां कोई बाबर का स्मारक नहीं बनेगा। विपक्षी दल के गठबंधन के सवाल पर डिप्टी सीएम का कहना था कि उनका गठबंधन फेल हो चुका है।
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सवाल पर उनका कहना था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, जहां गड्ढे हैं उसे भर दिया जाएगा। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार की दोपहर में खलीलाबाद कस्बे के एक होटल में आयोजित भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने कार्य के दम पर ही अगले चुनाव में मैदान में होगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनके बल पर ही अगले चुनाव में भी जीत हासिल होगी। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएं।

लगभग 15 मिनट के अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने हॉल में मौजूद चुनाव संचालन समिति के सदस्यों से सीधी बातचीत के अंदाज में अपनी बात रखी।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत के लिए अभी से पूरी मेहनत करने का सुझाव देते हुए कहा कि सरकार लोगों की उम्मीद पर खरी उतरी है लेकिन विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताना होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि विपक्षी दल हताशा की स्थिति में हैं। जनता को भाजपा की सरकारों पर विश्वास है। कार्यकर्ता ही इस विश्वास को वोट में तब्दील कर सकते हैं।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम का सांसद शरद त्रिपाठी, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल तथा विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, संजीव राय, खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, वरिष्ठ नेता बनर्जी लाल अग्रहरि आदि ने स्वागत किया।