फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy CM Dinesh Sharma Says Family of Gandhi and a former CM comes to picnic in Elections

डिप्टी सीएम बोले- गांधी परिवार और एक पूर्व सीएम का परिवार चुनाव में मनाने आता है पिकनिक 

Thu, 18 Apr 2019 06:42 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पडरौना (कुशीनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पडरौना (कुशीनगर) Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 18 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma Says Family of Gandhi and a former CM comes to picnic in Elections
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वो कौन सी मशीन थी, जिसने 400 लाख को 400 करोड़ कर दिया। ये वो लोग हैं, जो देश के प्रधानमंत्री को चोर कहते हैं। गांधी परिवार और एक पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार तो चुनाव में पिकनिक मनाने आता है। वे जनसंपर्क के बहाने रेल और नदी की यात्रा करते हैं।

विज्ञापन


पहली बार बतौर डिप्टी सीएम जिले में आए डॉ. दिनेश शर्मा पडरौना नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तकरीबन आधा घंटा के अपने संबोधन में एक तरफ जहां भाजपा सरकार के उपलब्धियों की कड़ियां जोड़ते हुए सभी प्रमुख योजनाओं का बखान कर डाला, वहीं विपक्ष पर भी निशाना साधने से नहीं चूके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित कई नेताओं ने छोटे-छोटे दल गठित कर लिए हैं। ये लोग गठबंधन करके ब्लैकमेलिंग कर रहे हैँ। वे नहीं जानते कि अबकी बार मोदी लहर नहीं, बल्कि विपक्षियों के लिए मोदी के नाम का कहर चल रहा है। इस जनपद में मतदान अंतिम चरण में है। यह संसदीय सीट जीत की चाबी खोलेगी। गठबंधन में शामिल सभी दल एक दूसरे के विरोधी हैं, जिसका असर विधानसभा चुनाव में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी-योगी डबल इंजन की सरकार है, मोदी केंद्र में तो योगी प्रदेश में हैं। इनके निर्देशन में न्यू इंडिया बन रहा है। सरकार का पूरा जोर नकल विहीन परीक्षा पर है, ताकि पढ़ लिखकर बड़ा हो तो उसे रोजगार मिल सके। एनसीईआरटी की किताबों के दाम में कमी की गई। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र की शुरुआत की गई। अंत में डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस का पंजा निशान हवा हवाई है, इसलिए भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। भाजपा चुनाव जीतेगी तो पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे, लेकिन विपक्षियों में प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed