{"_id":"5c32d03cbdec222d51419332","slug":"deputy-chief-minister-helicopter-pilot-beats-constable-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सेल्फी लेने डिप्टी सीएम के हेलीकाप्टर में चढ़ गया सिपाही, पायलट ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सेल्फी लेने डिप्टी सीएम के हेलीकाप्टर में चढ़ गया सिपाही, पायलट ने पीटा
Mon, 07 Jan 2019 09:36 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के भाटपाररानी इलाके के रतसिया कोठी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा के हेलीकाप्टर पर एक सिपाही चढ़ गया। सेल्फी लेने के दौरान उसे पायलट ने देख लिया और थप्पड़ जड़ दिया।
सिपाही से उसका विवाद भी हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच सीओ भाटपाररानी को सौंपी है। भाटपाररानी इलाके के बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह और शिक्षक संघ के अधिवेशन में भाग लेने उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा रविवार को आए थे।
संस्थान परिसर में ही हेलीपैड बनाया गया था। साइबर सेल में तैनात सिपाही आलोक सिंह की सादे वेश में किसी प्वाइंट पर ड्यूटी लगी थी। जब सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे तो उसी दौरान सिपाही आलोक हेलीकाप्टर पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा।

कुछ दूर खड़े पायलट की नजर उस पर पड़ गई। पायलट ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। सिपाही आलोक की उससे हाथापाई भी हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ।
इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि सिपाही निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं था। कहासुनी की बात भी सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि सिपाही निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं था। कहासुनी की बात भी सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।