{"_id":"5d95f4348ebc3e015c0cb776","slug":"deoria-man-stuck-in-oman-passport-seized-family-demands-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान में फंसा यूपी का युवक, परिवार ने लगाई वतन वापसी की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमान में फंसा यूपी का युवक, परिवार ने लगाई वतन वापसी की गुहार
Thu, 03 Oct 2019 06:54 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
दिनेश के कागजात
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया के खुखुंदू थानाक्षेत्र का रहने वाला एक युवक विदेश में फंस गया है। विदेशी कंपनी ने उसका पासपोर्ट भी रख लिया है। उसके परिवारवालों ने देश प्रेमी इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से युवके के वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नूनखार गांव निवासी दिनेश कुशवाहा दो साल पहले नौकरी के लिए ओमान गया। वहां वह फील्ड इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। चार महीने पहले जब उसे घर में पैसे भेजने की जरूरत पड़ी तो उसने कंपनी से मांगा। इसपर उसे कंपनी से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
कंपनी ने न तो उसका पासपोर्ट वापस किया और न ही उसे रिलीविंग लेटर दिया गया। पीड़ित युवक के परिवारवालों ने जिला प्रशासन से उसे वतन वापस बुलाने की मांग की, लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं होने पर देश प्रेमी इंडिया फाउंडेशन के सचिव धीरज राय से संपर्क किया। परिवारवालों को उम्मीद है कि यहां से उन्हें किसी तरह की सहायता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन