{"_id":"5dd6c6c18ebc3e5491426e65","slug":"deoria-dm-slaps-businessman-video-goes-viral-on-social-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः कब्जा हटवाने गए जिलाधिकारी ने कारोबारी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः कब्जा हटवाने गए जिलाधिकारी ने कारोबारी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
Thu, 21 Nov 2019 11:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्यौगिक इलाके में बुधवार को कब्जा हटवाने गए जिलाधिकारी ने एक कारोबारी को विवाद के बाद थप्पड़ मार दिया। यह आरोप लगाते हुए कारोबारी ने मीडिया को घटना का वीडियो उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में यह बात बहस का विषय बन गई कि जिलाधिकारी का किसी पर हाथ उठाना क्या कानून सम्मत है? हालांकि जिलाधिकारी ने कारोबारी को थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
दरअसल, जिलाधिकारी अमित किशोर बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र में टीम के साथ कब्जा हटवाने गए थे। जहां पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने एवं अन्य किसी बात को लेकर कारोबारी संदीप जायसवाल से उनकी कहासुनी हो गई। संदीप का आरोप है कि डीएम ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। आरोपों के समर्थन में वे एक वीडियो फुटेज भी दिखाते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक जिलाधिकारी के थप्पड़ मारने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर उन्हें जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के अपर उपायुक्त कृष्ण कुमार के सुपुर्दगी में देकर छोड़ दिया।
औद्योगिक क्षेत्र में टीम कब्जा हटवाने गई थी। वहां कारोबारी ने धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की। हमने कारोबारी को थप्पड़ नहीं मारा। उसका आरोप निराधार एवं गलत है।
अमित किशोर, जिलाधिकारी देवरिया