फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demonetisation : Server of banks hanged, people became angry

बैंकों के सर्वर फेल, लेनदेन ठप-भड़के लोग

Sun, 18 Dec 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation : Server of banks hanged, people became angry
बरगदवां के पास बैंक से रकम न मिलने पर जाम लगाते लोग।
कई दिनों के बाद जिले के बैंकों को आरबीआई से रकम तो मिली मगर शनिवार  से ही सर्वर के दगा दे जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना शाम तक फेल सिस्टम में सुधार नहीं होने से पूरे दिन न तो किसी बैंक में रकम की निकासी हुई और न ही जमा का काम। सुबह एक घंटे तक जब बैंकों में कोई काम काज नहीं शुरू हुआ तो भोर से ही लाइन में खड़े लोगों का सब्र जवाब दे गए। लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन


नतीजतन शहर से लेकर गांवों तक के बैंकों के कर्मचारियों को जहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगहों पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। एसबीआई की मोहद्दीपुर शाखा में भीड़ बेकाबू हो गई और सारे बैंक स्टाफ को धक्का देकर परिसर से बाहर निकाल दिया। महिलाएं बैंक के मुख्य द्वार पर खड़ी हो गईं। यहां भी लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस को भी लोगों को शांत कराने में पसीना बहाना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद लोग सड़क और बैंक के गेट से हटे। सर्वर ठीक नहीं होने की वजह से दिन भर बैंकर्स और लोगों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन


इसी तरह बरगदवां एसबीआई फर्टिलाइजर शाखा पर उग्र भीड़ ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बैंक में तालाबंदी कर दी और एक घंटे तक सड़क जाम रखी। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता खाली कराया। वहीं एसबीआई की सरदारनगर शाखा से भी जब नकदी नहीं निकली लाइन में खड़े लोग भड़क उठे और रास्ता जाम कर दिया। रास्ता खुलवाने में पुलिस को घंटे भर तक जद्दोजहद करनी पड़ी। एसबीआई सिकरीगंज शाखा में भी लोगों ने हंगामा किया। बैंक कर्मियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद रास्ता जाम कर दिया। सहजनवां और पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक रकम नहीं मिलने की वजह से इन दोनों जगहों पर भी ग्रामीणों ने दिन में जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोपहर तक कुछ एटीएम से कैश मिला मगर बैंकों की भी भीड़ यहां एकत्रित हो जाने से कतार में खड़े लोगों को घंटों धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। एचडीएफसी की बैंक रोड स्थित मुख्य शाखा पर तो कतार सड़क तक पहुंच गई। यही हाल सिटी बैंक के सामने के एटीएम और तारामंडल रोड स्थित एचडीएफसी पर भी रहा। ठंड और रात के बावजूद देर तक लोगों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed