फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death of two Malis due to touch high tension electric wire in basti

यूपीः बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत, पेड़ों की टहनियां काटने जाते समय हुआ हादसा

Tue, 25 Jun 2019 06:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
Death of two Malis due to touch high tension electric wire in basti
मृत माली - फोटो : अमर उजाला

राजकीय संतति उद्यान (कृषि विज्ञान केंद्र) बंजरिया गोटवा में मंगलवार सुबह करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों केंद्र पर माली पद पर कार्यरत थे। परिसर में स्थित पड़ों की टहनियां काटते समय ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन में लोहे की सीढ़ी के संपर्क में आने से हादसा हुआ।

विज्ञापन


बंजरिया फार्म में करंट से मौत की सूचना मिलते ही मौके पर दोनों के परिवार व गांव से काफी लोग पहुंचे। लोगों की बढ़ती भीड़ व आक्रोश को देखते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह, नगर व कप्तानगंज थाने की फोर्स लेकर पहुंचे। तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल भी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के नचना (रेहरवा) निवासी 35 वर्षीय रमेश पुत्र राम उजागिर व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चितरगढिया (भरटोलवा) निवासी 48 वर्षीय कीले पुत्र राम अचल राजकीय संतति उद्यान बंजरिया (गोटवा) में बतौर माली कार्यरत थे। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे दोनों लोहे की पहिया लगी सीढ़ी लेकर उद्योग केंद्र में लगे पेडों की टहनियों की कटाई छटाई करने निकले। इसी बीच पेडों के बीच से गए हाईटेंशन तारों में लोहे की सीढ़ी छू गई। दोनों सीढ़ी पर गिर गए। थोडी दूर पर काम कर रहे अन्य मजदूरों की नजर जैसे ही पडी, शोर मचाने लगे। आस पास काम कर रहे दूसरे मजदूर भी दौडकर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed