{"_id":"4d844b720981b9662a1ff7503b868703","slug":"dead-body-of-a-women-take-out-from-her-grave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का कारण जानने के लिए कब्र से निकाली जाएगी महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कारण जानने के लिए कब्र से निकाली जाएगी महिला की लाश
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल टीम गठित होने के बाद महिला का शव पुलिस कब्र से निकालेगी। बेटे ने पिता पर जहर देकर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के निर्देश पर घटना के दो महीने बाद पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज किया था। मौत की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है।
आवास विकास, महादेव झारखंडी के रहने वाले सिद्दीक अली की पत्नी का 27 जून 2015 को निधन हो गया था। परिवार के लोगों ने नार्मल कब्रिस्तान में शव को दफन कर दिया। सीआरपीएफ में तैनात सिद्दीक के बेटे तालीब ने जहर देकर मां की हत्या करने का आरोप लगाते घटना के दो दिन बाद कैंट थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के निर्देश पर कैंट पुलिस ने इस मामले में सिद्दीक पर हत्या का केस दर्ज किया है। महिला के मौत का कारण जानने के लिए पुलिस कब्र से शव निकाल पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है।
रविवार को कब्र से शव निकालने की योजना थी लेकिन डॉक्टरों की टीम गठित न होने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम गठित होने के बाद कब्र से शव निकाल पोस्टमार्टम कराएंगे।