{"_id":"5d959efc8ebc3e014b5fa826","slug":"daughter-arrested-for-murdering-mother-and-father-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मां-बाप की हत्या के बाद चाकू लेकर दरवाजे पर बैठ गई बेटी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मां-बाप की हत्या के बाद चाकू लेकर दरवाजे पर बैठ गई बेटी, गिरफ्तार
Thu, 03 Oct 2019 12:40 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र से मां-बाप की हत्या की ऐसी वारदात सामने आई है कि पुलिस भी हैरान रह गई। बेलवा बाबू निवासी केशव प्रसाद सिंह और पत्नी द्रौपदी देवी की गुरुवार सुबह बेटी ने ही हत्या कर दी और खून से लथपथ चाकू को हाथ में लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गई।
विज्ञापन
ऐसा भयंकर दृश्य देखकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही चौरी-चौरा सीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी बेटी को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और पूछताछ में उसने हत्या की बात भी कबूल कर ली है।