{"_id":"5d56fd4a8ebc3e89cb1b090a","slug":"current-gorakhpur-news-gkp317792035","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को लगा करंट, बचाने में बहन की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को लगा करंट, बचाने में बहन की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई को लगा करंट, बचाने में बहन की भी मौत
- सुकरौली गांव में रक्षाबंधन के दिन हुई हृदय विदारक घटना
- राखी बंधवाने के लिए हैंडपंप पर हाथ-पैर धोने गया था सत्यम
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। सुकरौली गांव में रक्षाबंधन के दिन करंट लगने से भाई-बहन की मौत हो गई। भाई राखी बंधवाने के लिए हैंडपंप पर हाथ-पैर धोने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। भाई को तड़पता देख बहन उसे बचाने पहुंची और वह भी करंट की चपेट में आ गई।
कक्षा छह का छात्र सत्यम (14) पुत्र रामनवल बृहस्पतिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्कूल गया था। दोपहर को घर लौटते ही वह बहन शिल्पा (20) से राखी बंधवाने के लिए टुल्लू पंप चलाकर हैंडपंप पर हाथ-पैर धोने गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बचाने के लिए बहन ने उसे पकड़कर खींचना चाहा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। घरवाले दोनों को सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, लेकिन परिवार व गांव के लोग सहमत नहीं हुए। इस पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शवों परिजनों को सौंप दिया। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इस हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।