फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crowd in AIIMS Uncontrolled mob Many patients injured at Gorakhpur

गोरखपुर एम्स की ओपीडी में भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ मचने से कई घायल

Fri, 01 Mar 2019 01:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
crowd in AIIMS Uncontrolled mob Many patients injured at Gorakhpur
एम्स की ओपीडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एम्स की ओपीडी शुरू होने के बाद वहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार की सुबह पंजीकरण कराने के लिए एम्स में इतनी भीड़ पहुंच गई कि वहां अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया। पंजीकरण के लिए एकत्र हुई भीड़ एम्स का गेट खुलते ही अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन


जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ महिलाएं, मरीज, उनके परिजन और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एम्स के गार्ड बेकाबू हुए लोगों को नहीं संभाल पाए तो पुलिस बुलानी पड़ी। एम्स प्रशासन लगातार लोगों से संयम बरतने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील कर रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार और बुधवार को भी हंगामा हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह चार बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी जो एम्स के मुख्य गेट से जीआरडी गेट तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे जैसे ही एम्स के मुख्य गेट खुला वैसे ही लोगों की भीड़ ओपीडी की तरफ दौड़ पड़ी, जिसमें कई मरीज महिलाएं गिर गईं। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 

पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को एम्स की ओपीडी का शुभारंभ किया। रविवार होने के बाद भी 10 विभागों की ओपीडी चली। हालांकि पहले दिन कार्यदायी संस्था के लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया और ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श लिया। 

इसके बाद रोजाना सैकड़ों लोग रजिस्ट्रेशन को पहुंच रहे थे। तीन दिनों से एम्स में इतनी ज्यादा भीड़ जुट जा रही है कि व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है।

दो हजार से ज्यादा हो चुका रजिस्ट्रेशन
छह दिनों में एम्स गोरखपुर में दो हजार से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। एम्स में दिखाने से पहले 20 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

रजिस्ट्रेशन का कार्ड मिलेगा और यह एक साल के लिए वैध होगा। ओपीडी में दिखाने के लिए 10 रुपये देने होंगे। ओपीडी टिकट की वैधता तीन महीने होगी।

इन विधाओं की शुरू हुई ओपीडी
मेडिसिन (औषधि चिकित्सा)
सर्जरी (शल्य चिकित्सा)
गायनेकोलॉजी एंड आब्सटेट्रिक्स (स्त्री एवं प्रसूति रोग)
पीडियाट्रिक्स (बाल चिकित्सा)
ईएनटी (नाक, कान एवं गला रोग)
आप्थल्मोलॉजी (नेत्र रोग)
डेंटिस्ट्री (दंत रोग)
आर्थोपेडिक्स (अस्थि रोग)
डर्मेटोलॉजी (चर्म रोग)
साइकिएट्री (मनो रोग)
रेडियोलॉजी (एक्सरे, अल्ट्रासाउंड)
पैथोलॉजी (खून व पेशाब जांच)

इनकी हुई तैनाती
मेडिसिन- डॉ. भारत कुमार
सर्जरी- डॉ. महेंद्र लोधा
गाइनी- डॉ. मनु गोयल
पीडियाट्रिक्स- डॉ. सियाराम डिडेल
चर्म रोग- डॉ. अभिषेक भारद्वाज
साइकिएट्री- डॉ. मुकेश कुमार स्वामी
आर्थो- डॉ. नितेश गहलोत
रेडियो- डॉ. बिनीत सुरेका
ईएनटी- डॉ. कपिल सोनी
डेंटिस्ट्री- डॉ. कृष्णा भट्ट
 

मरीजों के लिए जानकारी

ओपीडी का समय- सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे
रजिस्ट्रेशन का समय- सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक
नया ओपीडी टिकट लेने का समय- सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक
ओपीडी बंद रहेगी- शनिवार और रविवार

लोग सहयोग करें
एम्स के डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन एनआर विश्नोई ने कहा कि लोगों को सहयोग करना चाहिए। एम्स में लगातार रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed