फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   criminal mithun paswan

कुख्यात मिथुन पासवान और उसकी मां गिरफ्तार, जेल

Thu, 28 Nov 2019 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
criminal mithun paswan
चौरीचौरा पुलिस की गिरफ्त में आया मिथुन और मीडिया को जानकारी देते एसपी नार्थ अशोक पांडेय व सीओ चौर
कुख्यात मिथुन पासवान और उसकी मां गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। कुख्यात बदमाश और गैंगेस्टर के वांछित आरोपी चौरीचौरी के रौतेनिया निवासी मिथुन पासवान और उसकी मां लक्ष्मीना को पुलिस ने मंगलवार की रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मिथुन, उसकी मां लक्ष्मीना, पत्नी रूबी, बहन निर्जला और दोस्त भीम व धर्मदेव के खिलाफ बलवा, पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
बुधवार को एसपी नार्थ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा व इंस्पेक्टर राजू सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की कुख्यात बदमाश और गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे रौतेनिया निवासी मिथुन पासवान और उसके साथी भीम पासवान, गौरीबाजार निवासी धर्मदेव यादव जुटे हुए हैं। पुलिस मिथुन के घर पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई कर ली। साथ ही उनके ललकारने पर मिथुन, भीम और धर्मदेव ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने मिथुन और उसकी मां लक्ष्मीना को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौका देखकर पत्नी रूबी, बहन निर्जला और भीम व धर्मदेव फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, एक बाइक और मैगजीन बरामद की।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के आरोप में मिथुन, उसकी मां लक्ष्मीना, बहन निर्जला, पत्नी रूबी के अलावा भीम और धर्मदेव पर केस दर्ज किया गया है। बहन, पत्नी और साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि मिथुन चौरीचौरा का हिस्ट्रीशीटर है। उसका गैंग ए6 है। मिथुन के खिलाफ चौरीचौरी, खोराबार सहित अन्य थानों में 24 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिथुन ने पुलिस टीम पर किया था हमला
चौरीचौरा के रौतेनिया निवासी मिथुन पासवान 14 अक्टूबर 2018 को गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था। इस दौरान एक दरोगा घनश्याम वर्मा, हेड कांस्टेबल वंशराज गौंड, शैलेन्द्र सिंह घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मिथुन और उसके मामा धीरू पासवान पर 50-50 हज़ार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने 29 अक्टूबर को उसके साथी धीरज पासी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और रामप्रीत उर्फ चिरैया, विकास सहित कई शरणदाताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed