फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife killed husband with her lover

प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wife killed husband with her lover
विवेक की हत्या के बाद घर में बिलखते लोग। - फोटो : Amar Ujala
कैंट थाना क्षेत्र के झारखंडी टुकड़ा नंबर एक विशुनपुरवा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति विवेक सिंह का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद प्रेमी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से विवेक का शव ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन पुलिस की उसपर नजर पड़ गई। शव फेंकने भागने के दौरान पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसके एक साथी को दबोच लिया। पुलिस विवेक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विवेक के पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में देर रात तक पुलिस दबिश देती रही।
विज्ञापन


विशुनपुरवा निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह के एकलौते बेटे 35 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। रोज की तरह शनिवार की रात विवेक घर की ऊपरी मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने चले गए। साथ में पत्नी और बेटा आरुष भी था। उधर, देर रात साढ़े 12 बजे पत्नी सुषमा सिंह ने योजना के तहत अपने प्रेमी डब्लू को बुला लिया। वह अपने तीन साथियों राधेश्याम, अनिल मौर्या और सुनील के साथ पहुंचा। चारों ने चार पहिया वाहन घर से कुछ दूरी पर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर के पास खड़ा किया और विवेक के घर पहुंच गए। पत्नी ने दरवाजा खोला तो चारों बेडरूम में पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां उन्होंने ईंट से कूंचकर विवेक की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने विक्की का शव छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वे विवेक की बाइक पर शव लादकर उसे ठिकाने लगाने ले जाने लगे। बाइक डब्लू चला रहा था और राधेश्याम पीछे बैठा था, जबकि अनिल और सुनील पैदल जा रहे थे। जैसे ही दोनों सड़क पर पहुंचे, तभी गश्त कर रही पुलिस की नजर उनपर पड़ गई। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक और शव फेंककर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया, जबकि पैदल चल रहा सुनील भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed