फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   way into contention after firing assault

रास्ते के विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग, चार घायल

Sun, 14 Aug 2016 01:36 AM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Sun, 14 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
way into contention after firing assault
आधे घंटे तक दोनों तरफ से हुए पथराव से मची अफरा - तफरी
तिवारीपुर के मंझरिया गांव में शनिवार की रात रास्ते के विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर बवाल हुआ। मारपीट के बाद दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर में तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग में एक युवक के सिर में गोली का छर्रा लग गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही एक पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मंझरिया गांव के रहने वाले दुर्बल यादव का पड़ोसी रामआद्या यादव से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात आठ बजे के विवादित रास्ते पर एक पक्ष की भैंस चली गई, जिसे लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक- दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर चलाए, जिसमें रामआद्या की मां सुशीला देवी, भाई दुर्गेश और बलवंत घायल हो गए। बवाल के बीच हुई फायरिंग में रामआद्या पक्ष के सर्वेश यादव के सिर में गोली का छर्रा लग गया। पांच राउंड से अधिक फायरिंग होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके पर 315 बोर की गोली का एक खोखा और पिस्टल की मैगजीन मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने रामआद्या पक्ष की तहरीर पर दुर्बल, निर्मल, हाकिम उर्फ रवींद्र और केदार यादव पर हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed