{"_id":"57c1edb44f1c1bf638d50096","slug":"wanted-make-foolish-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास एफआईआर लिखाकर थाने से निकल गया वांटेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रास एफआईआर लिखाकर थाने से निकल गया वांटेड
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
पुलिस जिसे एक साल से ढूंढ रही है वह शनिवार को खोराबार थाने से मुकदमा लिखवाकर एसओ के सामने से गुजर गया। घटना की जानकारी होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ आरोपी के बारे में जानकारी न होने का तर्क दे रहे हैंं। एसपी (सिटी)ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
खोराबार के रजहीं निवासी राजकुमार (21) अगस्त को बाइक से डीजल लेने गोबरहिया पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जंगल में बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूट ली। राजकुमार के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ ने वारदात को फर्जी बताया। बाद में रजहीं गांव के पंकज, प्रदीप और देवेंद्र के खिलाफ पुलिस ने लूट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया।
अब इसी मामले में एसओ खोराबार जैसराज यादव ने शनिवार को अाराोपी पंकज के भाई राजाराम पासवान की तहरीर पर लूट के शिकार राजकुमार उसके साथी देवेंद्र और सुरेश पर मारपीट, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। राजाराम 6 मार्च 2015 को रजही गांव में हुई घटना में हत्या के प्रयास, बलवा, सेवन सीएलए के दर्ज मुकदमे में वांछित है। आईजी के निर्देश पर कुशीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई बार दबिश भी दी लेकिन वह मिला नहीं था। एसओ जैसराज यादव का कहना है कि राजाराम के वांटेड होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है।