फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   university ba student blaimed robbery

यूनिवर्सिटी में बीए का छात्र है डकैती का आरोपी

Tue, 23 Feb 2016 01:22 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 20 फरवरी की शाम बेतियाहाता में डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर हमला करने के साथ ही लूटपाट करने वाला आरोपी अमित यूनिवर्सिटी में बीए का छात्र है। बेलीपार, चारपान के रहने वाला युवक के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वारदात में शामिल लोग डॉक्टर पर समझौते का दबाव भी बना रहे हैं।
विज्ञापन



सोमवार को थाने पहुंचे डॉक्टर सीएन द्विवेदी ने मेडिकल रिपोर्ट की कापी एसएसआई कैंट एसएन सिंह को देने के साथ ही एफआईआर की कापी ली। हमलावरों की गिरफ्तारी के बारे में पूछने पर एसएसआई ने बताया कि बेलीपार, चारपान का रहने वाला अमित पांडेय यूनिवर्सिटी में बीए तृतीय वर्ष का है। पढ़ाई के साथ ही वह आर्यन हॉस्पिटल में पार्ट टाइम जॉब करता था। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने अमित की लोकेशन लेने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण सफलता नहीं मिली। हॉस्पिटल के कर्मचारी डॉक्टर के क्लीनिक पर हमला करने वाले आरोपी के रिश्तेदार और दोस्तों के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अमित के अलावा चार अन्य हमलावरों का चेहरा साफ दिख रहा है। क्लीनिक के बाहर का सीसीटीवी कैमरा ठीक न होने के कारण अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर जिस युवक की बाइक मिली थी वह भी फरार है। जल्द ही आरोपियों पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed