फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two students died in a aroad accident, 6 injured

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, दो छात्रों की मौत, छह घायल

Sat, 07 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
two students died in a aroad accident, 6 injured
हादसे के बाद सहमे घायल बच्चे। - फोटो : amar ujala
एक बाइक पर हेलमेट लगाए बगैर चार छात्रों की सवारी शुक्रवार की दोपहर दो के लिए काल बन गई। चिलुआताल में विश्व भारती स्कूल के पास बाइक के स्कूली वैन से टकरा जाने पर दो छात्रों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं, इस हादसे में वैन में सवार एक बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पांच बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार राजेंद्र नगर स्थित स्प्रिंगर स्कूल की शुक्रवार की दोपहर एक बजे छुट्टी हुई थी। डेढ़ बजे के करीब फर्टिलाइजर कॉलोनी के रहने वाले बच्चों को घर पहुंचाने के लिए चालक स्कूल वैन (टाटा मैजिक) लेकर निकला। इसी दौरान विश्व भारती स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक वैन से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक के परखचे उड़ गए। उसपर बिना हेलमेट लगाए बैठे गुलरिहा के करमहा निवासी जैद (15), महफूज (16), अरशद (15) और बरगदवां के रहने वाले हिमांशु गुप्ता (15) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वैन में बैठी बच्ची स्वीटी (8) के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


इसके अलावा अंकिता (7), राधे (9), शिखा सिंह (9), जुगुल किशोर (8) और वैन चालक अर्जुन (35) मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जैद को मृत घोषित कर दिया। देर शाम महफूज ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने अरशद और हिमांशु की हालत गंभीर बताई है। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बाइक के साथ ही स्कूली वैन को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु को घर छोड़ने जा रहा था जैद
हिमांशु और जैद केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर में कक्षा नौ के छात्र थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार को जैद स्कूल नहीं आया था। ऐसे में दोपहर में वह हिमांशु से मिलने उसके घर पहुंचा तो पता चला कि वह स्कूल गया है। छुट्टी के बाद फोन पर दोनों की बात हुई तो वह हिंमाशु को लेने स्कूल पहुंच गया। आते समय रास्ते में हादसा हो गया। स्कूल जाते समय जैद अपने साथ मोहल्ले के दोस्त अरशद और महफूज को भी ले गया। एक बाइक पर तीन छात्र पहले से सवार थे और हिमांशु भी उसी पर बैठ गया। महफूज राप्तीनगर स्थित रिलायंस स्कूल का छात्र था, जबकि अरशद शाहपुर स्थित चैलेंचर स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। जैद और अरशद के पिता सऊदी में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद दोनों के घर में कोहराम मचा है।

तेज रफ्तार में थी बाइक : अर्जुन
वैन चालक अर्जुन ने बताया कि छात्र काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। विश्व भारती स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। चार सवारी होने के कारण बाइक संभल नहीं पाई और वैन से टकरा गई।

तेज रफ्तार और स्टंट बना हादसे की वजह
फर्टिलाइजर में शुक्रवार की दोपहर स्कूली वैन से छात्रों की बाइक टकराने की वजह तेज रफ्तार तो थी, बाइक पर स्टंट करना भी भारी पड़ गया। छात्र ने वैन की तरफ बाइक बढ़ाने के बाद तेज गति से निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान नियंत्रण हट गया। हादसे के बाद वैन में बैठे स्कूली बच्चों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही कई बच्चों को अपने साधन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

हादसे के बाद स्कूल से घर जा रहे बच्चे सहम गए। उन्हें रोता देख राहगीर भी परेशान हो गए। उन्होंने बच्चों को चुप कराने के साथ ही घर का नंबर पूछकर परिवार के लोगों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग भी भागे-भागे मौके पर पहुंचे। एसओ रामपाल यादव घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हादसे के लिए आसपास के लोगों ने भी छात्रों की लापरवाही से गाड़ी चलाना बताया। देर शाम पुलिस ने वैन चालक अर्जुन की तहरीर पर लड़कों पर लापरवाही से बाइक चलाने और दाहिनी तरफ से आकर वैन में टक्कर मारने का केस दर्ज किया।


एसओ चिलुआताल रामपाल यादव के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार चारों नौवीं के छात्र थे। चूंकि सभी नाबालिग थे, ऐसे में किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed